भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) कौन हैं ?

भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) कौन हैं 

U. U Lalit Mohan


दोस्तों 27 अगस्त, 2022 को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में श्री न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित भारतीय न्यायपालिका के छठे ऐसे प्रमुख होंगे, जिनका कार्यकाल 100 दिन से कम होगा। इनका कार्यकाल 74 दिन का होगा और वह आठ नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। 

आपको जानकारी होगी कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु होने पर सेवानिवृत्त होते हैं। सबसे काम कार्यकाल 25 नवंबर 1991 से 12 दिसंबर 1991 तक प्रधान न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति कमल नारायण सिंह का मात्र 18 दिन था। इनसे अधिक कार्यकाल दो मई 2004 से 31 मई 2004 तक सीजेआई के रूप में सेवाएं देने वाले न्यायमूर्ति एस राजेंद्र बाबू का कार्यकाल 30 दिन का था।

 इनके अलावा न्यायमूर्ति जे सी शाह 36 दिन तक प्रधान न्यायाधीश रहे। उनका कार्यकाल 17 दिसंबर 1970 से 21 जनवरी 1971 तक था। वहीं, न्यायमूर्ति जी बी पटनायक आठ नंवबर 2002 से 18 दिसंबर 2002 तक सीजेआई रहे। प्रधान न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 41 दिन का था।

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in comments box

और नया पुराने