राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल क्या है ?

 राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल क्या है ?

National Awards of India Portal Launch


भारत सरकार ने एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लांच किया है। इसका अर्थ यह हुआ कि केंद्र सरकार ने (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके, जिससे पारदर्शिता और जन भगीदारी सुनिश्चित हो सके। ये पोर्टल प्रत्येक नागरिक या संगठन को ये सुविधा प्रदान करता है कि वो भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों को नामित करें।

भारत में कौन - कौन से पुरस्कारों के लिए नामांकन आरम्भ हुए हैं ?

भारत में वर्तमान में निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें खुली हैं:

पद्म पुरस्कार - अंतिम तिथि 15/09/2022

कौशलाचार्य पुरस्कार - अंतिम तिथि 30/07/2022

वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार - वयोश्रेष्ठ सम्मान - अंतिम तिथि 18/08/2022

व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 - अंतिम तिथि 28/08/2022

व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 - अंतिम तिथि 28/08/2022

दिव्‍यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 - अंतिम तिथि 28/08/2022

दिव्‍यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 - अंतिम तिथि 28/08/2022

राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार - अंतिम तिथि 31/07/2022

नारी शक्ति पुरस्कार - अंतिम तिथि 31/10/2022

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार - अंतिम तिथि 31/08/2022

ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार - अंतिम तिथि 31/07/2022

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार - अंतिम तिथि 31/07/2022

मद्यपान और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार - अंतिम तिथि 30/07/2022

जीवन रक्षा पदक - अंतिम तिथि 30/09/2022

इन सभी पुरस्कारों से संबंधित अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल  https://awards.gov.in  पर जाएं।


एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in comments box

और नया पुराने