36वें राष्ट्रीय खेल का शुभंकर क्या है ?

 36वें राष्ट्रीय खेल का शुभंकर क्या है ?
Home Minister Amit Shah Inaugurating 36th national games

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ट्रांसस्टेडिया के ईकेए एरिना में 5 सितम्बर 2022 को 36वें राष्ट्रीय खेल के गान और शुभंकर का अनावरण किया। शुभंकर का नाम ‘सावज’ दिया गया है, जो गुजराती शब्द है और जिसका अर्थ ‘शेर’ होता है। इसलिए शुभंकर का नाम सर्वथा उपयुक्त है और यह भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है, साथ ही तेजी से बढ़ते भारत की एक झलक भी देता है, जो फिर से एक विश्व का अग्रणी देश बनने के लिए तैयार है।

36वें राष्ट्रीय खेल का गान किसने गाया है ?

36वें राष्ट्रीय खेल आयोजन के गान में जुडेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया के दर्शन को समाहित किया गया है और इसे बॉलीवुड स्टार गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है।

इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव के थीम गान के बोल देश के युवाओं को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और साबरमती जैसे ऐतिहासिक स्थानों को जोड़ने और जीतने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रभावशाली खेल दृश्यों से अलंकृत, यह थीम गान इस बात को दर्शाता है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एथलीट कैसे विजेता बनते हैं।

36वें राष्ट्रीय खेल कहाँ होंगे और कब से शुरू होंगे ?

देश का सबसे भव्य 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन गुजरात के छह शहरों में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। ये खेल गुजरात के सभी छह मेजबान शहरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर,  गांधीनगर में होंगे। अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है और बहुत जल्द हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स सिटी भी होगी ।“

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in comments box

और नया पुराने