भांग का नशा कैसे उतारें : How to Bhang hangover

होली का त्योहार मस्ती भरा होता है। होली के दिन काफी लोग भांग का सेवन भी करते हैं। इस मस्ती में लोग बहुत कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसी ही एक समस्या है भांग का हैंगओवर। इसे उतारने के लिए आपको इन आयुर्वेदिक उपायों पर भरोसा करना चाहिए. 




होली (Holi 2022) 

 यानी खूब सारी मस्ती, रंग, खुशियां और भांग। रंगों के इस त्यौहार में भांग का एक विशेष महत्व है। लेकिन भांग का हैंगओवर भी उतना ही परेशान करता है, जितना किसी और नशे का। आम कहते हैं कि अगर भांग पीने के बाद कुछ मीठा खा लिया जाए, तो भांग का नशा और तेज हो जाता है, और होली पर हमेशा भांग को मीठी ठंडाई (Thandai) में मिलाकर पिया जाता है। जिसका खामियाजा अगले दिन भुगतना पड़ता है, क्योंकि पूरा दिन थका हुआ और हैंगओवर के कारण सुस्त महसूस होता है। सर में दर्द के साथ-साथ कई अन्य समस्याएं भी होती हैं जो पूरा दिन खराब कर देती हैं।

 तौर पर हालांकि भांग का हैंगओवर (Bhang Hangover) उतारना काफी आसान है। 

 ऐसे बहुत से नुस्खे मौजूद हैं, जो आपको जल्द से जल्द भांग का हैंगओवर उतारने में सहायता करेंगे। चलिए पहले भांग के फायदे और नुकसान के बारे में जान लेते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर है भांग  भांग में ऐसे कई गुण भी मौजूद हैं, जो कई बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ के अनुसार लोगों ने कम से कम 3000 सालों से अपनी बीमारियों के इलाज के लिए भांग का इस्तेमाल किया है। हालांकि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने किसी भी चिकित्सा स्थिति में भांग से उपचार को सुरक्षित या प्रभावी नहीं माना है। अलग अलग तर्क है सबके।लेकिन भांग में मौजूद कैनबिडिओल नामक पदार्थ को साल 2018 जून में कुछ प्रकार की मिर्गी के इलाज के रूप में मंजूरी दी जा चुकी है। असरदार है कुछ बीमारियों में भांग भांग का नियमित सेवन आपको कई मानसिक समस्याओं से निजात दिला सकता है, जिसमें डिप्रैशन, एंग्जायटी भी शामिल है। इनके कारण अक्सर सोने में समस्या उत्पन्न होती है और आयुर्वेद में इस समस्या के लिए भांग का सदियों से उपयोग किया जा रहा है।

 भांग का नियमित सेवन आपको एक बेहतर नींद के लिए मदद कर सकता है।

  दरअसल भांग आपको सबकॉन्शियस माइंड में डाल देने में सक्षम है। जिससे आप ज्यादा सोचते-समझते नहीं हैं। नियंत्रित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए भांग का। भांग की लत से बचें: नशा किसी भी प्रकार का क्यों ना हो उसकी लत लग सकती है। कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा हमेशा नुकसान करती है। जब किसी व्यक्ति को इसकी लत लग जाती है और उसे लक्षण देखने को मिलते हैं, तो उसे कैनबिस विड्रॉल सिंड्रोम कहा जाता है। भांग का ज्यादा सेवन आपके मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव भी डाल सकता है। ऐसे में लोगों को दवा के तौर पर ही भांग का सेवन करना चाहिए न कि नशे के लिए।

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in comments box

और नया पुराने