पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट कहाँ होगा , कब होगा ?

पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट कहाँ होगा , कब होगा ?

 पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 27 अगस्त से भारत के चार क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमखेलो इंडिया के माध्यम से महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का समर्थन करने को लेकर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा जूडो टूर्नामेंट एक और पहल है .राष्ट्रीय दौर से पहले चार क्षेत्रों में आयोजित होने वाला टूर्नामेंटएक खुला क्षेत्रीय स्तर का रैंकिंग टूर्नामेंट है। प्रतियोगी चार आयु वर्गों में हैंसब-जूनियर (12-15 वर्ष), कैडेट (15-17 वर्ष), जूनियर (15-20 वर्षऔर सीनियर (15+ वर्ष). युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कुल 1.74 करोड़ रुपये आवंटित किए हैंजिसमें 48.86 लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल है .बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने वाली सुशीला देवी ने कहा,"मैं भारतीय जूडो फेडरेशन और खेल प्राधिकरण को जूडो के लिए इस तरह की प्रतियोगिता की योजना बनाने और देश में खेल को आगे बढ़ाने के लिए सभी कदम उठाने के लिए धन्यवाद देती हूं. यह वास्तव में भारत में जूडो के और विकास में मदद करेगा। 

सभी चार जोनों में प्रतियोगिता के बाद, 20-23 अक्टूबर के लिए नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय दौर का आयोजन किया जाएगा।

जोनों के लिए प्रतियोगिता कार्यक्रम का विवरण:

तिथियांअगस्त 27-31 | सितम्बर 1-5 | सितम्बर 5-9 | सितम्बर 11-15

क्षेत्रपूर्वी क्षेत्र | दक्षिण क्षेत्र | उत्तर क्षेत्र | पश्चिम क्षेत्र

स्थानभारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र गुवाहाटीअसम | वीकेएन मेनन स्टेडियमत्रिशूरकेरल | पेस्टल वुड स्कूलदेहरादूनउत्तराखंड |सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सगुजरात

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in comments box

और नया पुराने