अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कब है ?

 अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कब है ? 

International Tiger Day




अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई को है . प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई 2022 के अवसर पर बाघ संरक्षणवादियों के प्रयासों की सराहना की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा:

“अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर मैं उन सभी की सराहना करता हूं जो बाघ की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। आपको ये जानकर गर्व होगा कि भारत में 75,000 वर्ग किमी में फैले 52 बाघ अभयारण्य हैं। बाघ संरक्षण के सिलसिले में स्थानीय समुदायों को शामिल करने के लिए कई अभिनव उपाय किए जा रहे हैं।”

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाने की वर्ष 2010 में हुई शुरुआत

साल 2010 में रूस के पीटर्सबर्ग में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में प्रत्येक वर्ष की 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस (International Tiger Day) मनाने का निर्णय लिया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बाघों की आबादी वाले 13 देशों ने हिस्सा लिया। सभी से 2022 तक बाघों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य दिया है।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि भारत इकलौता देश है, जिसने लक्ष्य से 4 साल पहले 2018 में ही प्राप्त कर लिया। 2018 में इंडिया में 2967 से ज्यादा हो चुकी है। अभी 2022 की एनटीसीए की गणना के आंकड़े आना बाकी है।

भारत में बाघ की प्रजातियां

देश में बाघों की आठ प्रजातियां हुआ करती थीं पर अब सिर्फ 5 प्रजातियां ही पाई जाती हैं। ये पांचों हैं साइबेरियन, बंगाल टाइगर, इंडोचाइनीज, मलयन व सुमत्रन। 

भारत में बाघों की राज्यवार संख्या

2018 की गणना के अनुसार देश में सर्वाधिक बाघ 526 मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं। इसे टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त है। वन्यजीव विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले 2022 के आंकड़ों में यह संख्या 700 तक हो सकती है। इसके अलावा अन्य राज्यों में कर्नाटक (524), उत्तराखंड (442), महाराष्ट्र (312), तमिलनाडु (264), असम (190), केरल (190), उत्तर प्रदेश (173), राजस्थान (91), पश्चिम बंगाल (88), आंध्र प्रदेश (48), बिहार (31), अरुणाचल प्रदेश (29), ओडिशा (28), छत्तीसगढ़ (19), झारखंड (5) और गोवा में 3 बाघ हैं।

बाघ के लुप्तप्राय होने के कारण

बाघ का अवैध शिकार, जंगल की अधाधुंध कटाई, वन में खाने की कमी और इनके आवास को नुकसान पहुंचना इनके लुप्त होने के प्रमुख कारण हैं। इनकी खाल, नाखून और दांत के लिए सर्वाधिक शिकार किया गया। कड़े कानून के बावजूद शिकारी खाल के साथ पकड़े जाने की घटना देश भर से आती रहती है।

देशभर में बाघ अभयारण्य

देश में बाघों के संरक्षण के लिए वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर (Project Tiger) शुरू किया गया। उस समय देश में मात्र 8 अभयारण्य थे। वर्तमान में 2022 तक इनकी संख्या 53 हो चुकी है। वर्ष 1973 में बना उत्तराखंड का जिम कार्बेट नेशनल पार्क सबसे पुराना तो रामगढ़ विषधारी, राजस्थान व गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान 53वां सबसे नया है। इसके अलावा नागार्जुन सागर-श्रीशैलम आंध्रप्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। यह 3568 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

वैज्ञानिक नाम : बाघ को बिग कैट कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस है। यह हिरन, नीलगाय, जंगली भैंसे व सुअर का शिकार कर अपना पेट भरता है।

भारत में बाघ : विश्व में सर्वाधिक बाघ भारत में पाए जाते हैं। देश में कुल 2967 बाघ पाए जाते हैं, जो कि दुनिया की कुल आबादी का 75 फीसद है।


एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in comments box

और नया पुराने