पद्म पुरस्कार 2022 किसको दिए जाते हैं Padma Award

 पद्म पुरस्कार किसको दिए जाते हैं  Padma Award

Padma Awards 

 

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं . ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्घोषित किये जाते हैं तथा सामान्यतः मार्च/अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं।

पद्म पुरस्कार का क्रम क्या है ?

पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा)। पद्म पुरस्कारों का लक्ष्य है पब्लिक सर्विस के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना।

पद्म पुरस्कारों की स्थापना कब हुई ?

वर्ष 1954 में पहली बार पद्म अवार्ड की घोषणा की गई थी। 1978, 1979, 1993 और 1997 के अलावा से इन पुरस्कार की घोषणा हर साल किया जा रहा है। एक साल दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों की संख्या 120 से ज्यादा नहीं होती है।

पद्मश्री पुरस्कार में कितने पैसे मिलते हैं ?

पद्म पुरस्कार केवल एक सम्मान है। इस पुरस्कार के साथ कोई नकद भत्ता अथवा रेल/हवाई यात्रा आदि के रूप में कोई रियायत प्रदान नहीं की जाती है। -इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले को कोई राशि भी नहीं दी जाती है। -पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों को राष्ट्रपति भवन के अंदर जाने तथा राष्ट्रपति से मिलने का अवसर मिलता है।

पद्म भूषण पुरस्कार कब दिया जाता है ?

वर्ष 1978, 1979 तथा 1993 से 1997 के दौरान थोड़े से अंतराल को छोड़कर, ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर घोषित किए गए हैं। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं।

पद्म भूषण और पद्म श्री में क्या अंतर है ?

भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषणपद्म श्री में क्या अंतर है? भारत सरकार द्वारा नागरिकों को उनकी देश और समाज के लिए की गई उल्लेखनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले पुरुस्कार है जिसमे भारत रत्न सबसे बड़ा है। उसके बाद दूसरे नंबर पर पद्म विभूषण है। तीसरे नंबर पर पद्म भूषण और चतुर्थ नंबर पर पद्म श्री है

पद्म भूषण पुरस्कार क्यों दिया जाता है ?

भारत रत्न के बाद यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. यह पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में असाधारण और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है. इस सम्मान में पुरस्कार के रूप में 1-3/16 इंच का कांसे का एक बिल्ला मिलता है. जिसके केंद्र में एक कमल का फूल होता है.

एथलेटिक्स का पहला पद्मश्री विजेता कौन है ?

पदमश्री से सम्मानित होने वाले प्रथम एथलीट मिल्खा सिंह है। इन्हे 1959 में सम्मानित किया गया।

भारत में तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार कौन सा है ?

पद्म पुरस्कार

पद्म विभूषण "असाधारण और विशिष्ट सेवा" के लिए प्रदान किया जाता है। पद्म विभूषण भारत में दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। पद्म भूषण "एक उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा" के लिए प्रदान किया जाता है। पद्म भूषण भारत में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।

देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कौन सा है ?

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार'भारत रत्न', देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, वर्ष 1954 में स्थापित किया गया था। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेद के बिना कोई भी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। भारत रत्न की सिफारिशें स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को की जाती हैं।

भारत के दो सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कौन है ?

  • अशोक चक्र: यह शांतिकाल के दौरान वीरता, साहसिक कार्रवाई या बलिदान के लिये सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार है।
  • कीर्ति चक्र: यह दूसरा सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है और शांति काल में साहसिक कार्रवाई करने या आत्म-बलिदान के लिये दिया जाता है।

भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र के प्रथम विजेता कौन थे ?

मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा का फौजी कार्यकाल शुरू ही द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हुआ, जब उन्हें मलाया के पास के रण में भेजा गया। 3 नवंबर 1947 मेजर सोमनाथ शर्मा की टुकड़ी को कश्मीर घाटी के बडगाम मोर्चे पर जाने का आदेश दिया गया।

हरियाणा के परमवीर चक्र विजेता कौन हैं ?

मेजर (बाद में ब्रिगेडियर) होशियार सिंह दहिया (5 मई 1937 - 6 दिसम्बर 1998), परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक थे। इनका जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाणा गांव में हिंदू जाट परिवार में चौधरी हीरा सिंह के यहाँ हुआ था।


एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in comments box

और नया पुराने